फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो श्रद्धालुओं की मौत

Wed, 15 Jun 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में भर्ती घायल । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली बेला-तिर्वा रोड पर विधईपुरवा के पास पटल गई। ट्राली के नीचे दबकर एक महिला और किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 श्रद्धालु घायल हो गए।  घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जिसमें तीन को कानपुर रेफर कर दिया गया। शाहनगर थाना इंदरगढ़ के तीस से अधिक श्रद्धालु ने दशहरा पर्व पर गंगा स्नान करने के लिए पड़ोस के गांव महादेवपुरवा से एक ट्रैक्टर किराये पर लिया था।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम सभी लोग ट्रैक्टर में सवार होकर महादेवी गंगा घाट के लिए रवाना हुए। ट्रैक्टर-ट्राली तिर्वा-बेला मार्ग स्थित गांव विधईपुरवा के सामने पहुंची। तभी चालक महादेवपुरवा निवासी बब्लू पुत्र प्रेमचंद्र वर्मा नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रैक्टर सड़क के किनारे खड्ड में पलट गया। मौके पर ही शाहनगर निवासी रामबेटी(60) पत्नी गेंदालाल कुशवाहा और पारुल (10) पुत्री राजकुमार कुशवाहा की मौत हो गई।

इसके साथ धीरज पुत्र श्रीकृष्ण, राजेश पुत्र कन्हैया लाल, मधु पत्नी सोमपाल, दीपक पुत्र राम प्रसाद, सोनू पुत्री जिलेदार, प्यारेलाल पुत्र मन्नीलाल, सूरजा पत्नी मन्नीलाल, शोभा पुत्री रामविलास, अंनपूर्णा पत्नी नाथूराम, निशा पुत्री नाथूराम, सुमन पत्नी राजकुमार, देवकी पुत्री नाथूराम घायल हो गए।
विज्ञापन


शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। सूचना तिर्वा कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां से सोनी, रामू आैर प्यारेलाल को कानपुर रेफर कर दिया गया। इधर, दुघर्टना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें