फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बालक की मौत, कई लोग घायल

Wed, 15 Jun 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
बस्ती/हर्रैया। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई,जबकि दो अन्य घायल हो गए। बालक की मौत सोनहा कस्बे में बस से कुचल जाने की वजह से हुई। रुधौली थानाक्षेत्र के परसा तिवारी निवासी सुशील पुत्र गंगासागर अपने ननिहाल गया था। मंगलवार को करीब 11 बजे कस्बे में ही बस की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन


उधर, हाईवे पर हर्रैया थानाक्षेत्र के आमा पांडेय के पास आगे-पीछे चल रहे दो डीसीएम में टक्कर हो गई। जिसके बाद पीछे वाला वाहन अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गया, जिससे उसका चालक प्रमोद गुप्ता निवासी कसियापुर व खलासी छावनी थानाक्षेत्र के नगरा बदली निवासी खलासी घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें