थाना क्षेत्र के तालग्राम-तेराजाकट मार्ग पर शादी समारोह में बाइक से जा रहे युवकों को वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक कई गहरे खड्ड में जा गिरी। हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाये था।
गुरसहागंज कोतवली के बिलंदपुर निवासी आदिल (27) पुत्र वसीद अपने गांव के शादिक(27)पुत्र निसार अहमद व मझपुरवा निवासी मजीद (28)पुत्र इकबाल के साथ बाइक से सोमवार तीन बजे के करीब सौरिख शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बिरौली माडल स्कूल के समीप पुलिया मोड़ पर पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक अंनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी।
तीनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। आस-पास खेतो में काम कर रहे किसान दौड़े और घायलों को संभाल पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची यूपी 100 डायल पुलिस के अनिल कुमार ,सुभाष चन्द्र ने सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया, जहां से उन्हें तिर्वा मेडिकल रेफर कर दिया गया।