थानाक्षेत्र में चोरी की घटनाओं से परेशान पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने शातिर को बाइक व चाकू समेत गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में शातिर ने कई चोरी की वारदातें कबूली हैं। वहीं चोर का एक साथी फरार है। थानाध्यक्ष मोहम्मद अनवर अहमद ने बताया कि बीते दिनों सिघनापुर में अमर सिंह पुत्र जगन्नाथ के नलकूप पर साइफन चोरी हो गया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
मंगलवार को चौकी प्रभारी छेदीलाल वर्मा व दरोगा संजीव कुमार चौहान ने मवइया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया। बाइक समेत भागने के प्रयास में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। वहीं दूसरा साथी बाइक से कूदकर भाग निकला। युवक ने पूछताछ में अपना पहचान फिरोजपुर तरेपुरवा निवासी अंकित पुत्र रामाधार बताई है। वहीं उसने बताया कि उसके साथ मुकेश निवासी घुसुवापुर था वह भाग गया है।
पुलिस ने तलाशी के दौरान अंकित के पास से चाकू व चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने निशानदेही पर चोरी का साइफन भी कस्बे में लिया है। एसओ ने बताया कि वह शातिर है तिवा में तीन चोरी की है। इसके साथ ही तालग्राम अमोलर क्षेत्र में कई मवेशी भी चोरी किए जाने की बात स्वीकार की है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।