फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान युवक ने खुद को गोली मारी

Fri, 24 Mar 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उत्तरी खुड़ावा में कर्ज से परेशान युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने तमंचे को कब्जे में लिया है। गुरुवार देर शाम क्षेत्र के ग्राम उत्तरी खुड़ावा निवासी वीरेंद्र सिंह यादव के 19 वर्षीय पुत्र पिंटू ने घर के ही एक कमरे में तमंचे से सिर में गोली मार ली। उस समय घर में कोई नहीं था। फायर की आवाज सुनकर बड़ा भाई सुनील जब घर के अंदर गया तो वह जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। परिजनों की सूचना पर चौकी इंचार्ज दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मृतक की मां जगरानी देवी ने बताया कि पिंटू दिल्ली में रहकर कपड़ा फैक्ट्री में नौकरी करता था। होली पर वह घर आया था। शुक्रवार को वह वापस दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था। उसने बताया कि पिंटू के पिता की मौत आठ माह पहले बीमारी से हो गई थी। उनके इलाज में लाखों रुपये खर्च हुआ था। साल भर पहले उसकी बहन की भी शादी हुई थी। इस वजह से उस पर करीब चार लाख रुपये का कर्ज हो गया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी। घटना के वक्त उसकी मां व भाभी सोनी शौच के लिए खेत पर गईं थी और बड़ा भाई सुनील पशुओं को चारा डाल रहा था। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर रात में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल कन्नौज भेज दिया। कोतवाल राजबहादुर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें