फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू की मंदी पर किसान ने दी जान

Sat, 04 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
फांसी लगाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आलू की मंदी के चलते कर्ज में डूबे किसान ने खेत के निकट खड़े एक पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी पाकर परिजनों सहित कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औराई निवासी सुरेश कठेरिया (58) के खेत थाना तालग्राम के ग्राम बलिदासपुर में है। खेतों में इस समय उसने आलू की फसल की है। शुक्रवार की शाम वह फसल देखने खेत पर गया था और आलू की मंदी के चलते चिंतित होकर उसने खेत के पास खड़े एक पेड़ में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

थोड़ी देर बाद आसपास के लोगों ने यह मंजर देखा तो उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। जिस पर कोतवाली पुलिस के साथ सौ नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन


 प्रधान रामप्रसाद मिश्रा ने बताया कि किसान ने कर्ज लेकर आलू की फसल अपने खेत में की थी। बाजार में आलू की मंदी के चलते मृतक अक्सर चिंतित रहता था और आलू के कम रेट के चलते वह आलू की खुदाई नहीं करवा रहा था। इसी को लेकर उसने अपने खेतों के निकट ही पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।   सूचना पर पहुंचे तालग्राम थाने के दरोगा अमर बहादुर सिंह ने शव को नीम के पेड़ से उतार कब्जे में लिया है।

एक बीघा है पट्टे की जमीन
अमोलर। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सुरेश कठेरिया के दो पुत्र जलपाल व श्रीपाल है। दोनो पुत्र खेती कर जीवन यापन करते है। सुरेश कठेरिया के पास एक बीघा पटटे की जमीन थी। जिस पर वह जीवन यापन कर रहा था। उसने केसीसी से कु छ पैसा तो बाहर से भी कुछ पैसा उधार ले रखा था। सुरेश कठेरिया पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें