युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते एएसपी
- फोटो : अमर उजाला
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नैनापुर में पांच दिन पहले हुई युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। पहले प्रेमी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पहले मृतक को शराब पिलाई , बाद में बांका से काट डाला। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को एएसपी ने पुलिस कार्यालय में घटना का खुलासा किया। गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने हत्या की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के नैनापुर गांव निवासी बबलू नाथ पुत्र बेचेनाथ की 28 अगस्त की रात बांक ा से काटकर हत्या कर दी गई थी। शव को रतीराम के चारे के खेत में छिपा दिया गया था। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की दी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी संतोष अवस्थी को घटना का खुलासा जल्द करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने रविवार को नैनापुर गांव निवासी विक्रम वर्मा पुत्र रामवीर वर्मा को शक के आधार पर तेराजाकेट चौराहे से हिरासत में लेकर पूछताछ की ।
पूछताछ में उसने बताया कि नैनापुर गांव की एक महिला से उसके प्रेम संबंध थे। कुछ समय से मृतक बबलूनाथ ने भी इस महिला से संपर्क बना लिया था। इसके चलते महिला उससे दूरी बनाने लगी। इससे वह बबलू से रंजिश मान गया। इसी के चलते कई बार दोनों में विवाद हुआ। बबलू को रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने साथी जयसिंह पुत्र रामदास व रघुनाथ उर्फ रैंगनेनाथ पुत्र खेमानाथ से संपर्क कर योजना बनाई। 28 अगस्त की रात करीब 11 बजे बबलू को बुलाकर शराब पिलाई। उसके नशे में होने पर बांक ा से गला काटकर हत्या कर दी। शव को चारे के खेत में छिपा दिया। हत्या में प्रयुक्त बांके को पास की झाड़ियों में छिपा दिया। विक्रम की निशानदेही पर पुलिस ने जयसिंह व रघुनाथ को भी गिरफ्तार कर लिया।