फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Tue, 25 Apr 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम सराय कायम में सोमवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे खेत में पत्नी के साथ गेहूं उठवा रहे किसान को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा ले जाया गया। अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


ग्राम सरायकायम निवासी सुरेशचंद्र दिवाकर का बेटा रावेंद्र अपनी पत्नी सुनीता के साथ खेत में गेहूं के गट्ठर उठवा रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे जब उसकी पत्नी गेहूं का गट्ठर उठवाकर उसके सिर पर रखवा रही थी, तभी पीछे से आए तीन बदमाशों ने रावेंद्र की पीठ में गोली मार दी। गोली लगते ही वह चीखकर गिर पड़ा। पति को खून से लथपथ देख पत्नी की भी हालत खराब हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण खेत पर पहुंचे और लोगों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी होते ही सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गोली मारने के पीछे क्या रंजिश थी, इसका पता लगाया जा रहा है। अभी तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। घायल की हालत गंभीर थी। उसे भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलते ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें