फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबूल के पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव

Mon, 30 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
शव - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव गाजीपुरवा में संदिग्ध हालात में वृद्ध का शव बबूल के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। गाजीपुरवा गांव निवासी जगत सिंह (80) सोमवार की सुबह नौ बजे घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। दोपहर तक नहीं लौटे तो उसके नाती विकास (13) ने बाबा की खोजबीन की। दोपहर 2.30 बजे जगत सिंह का शव खेतों के पास बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर सुरसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


 बताया जाता है कि जिस स्थान पर वृद्ध का शव लटक रहा था। वहीं, खड़ी बरसीम की फसल में किसी को घसीटकर ले जाने के निशान मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है हत्या के बाद वृद्ध के शव को टांगा गया है। परिजनों के मुताबिक जगत सिंह के तीन पुत्र हैं। जिसमें अरविंद व सुरेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि धीरेंद्र गांव में रहता है। वह सोमवार की सुबह उन्नाव दवा लेने गया था। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के बारे में गहन पूछताछ की है। उधर पुलिस धीरेंद्र के लौटने का इंतजार कर रही है।

इस संबंध में ठठिया थानाध्यक्ष आलोक सिंह यादव का कहना है कि मामले की सूचना पर पुलिस भेज दी गई है। अभी तक परिजनों ने घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें