फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइंड साथियों सहित पुलिस के हत्थे चढ़ा

Mon, 30 Jan 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


फतेहाबाद के पंजाब नेशनल बैंक से ऑनलाइन ठगी के मामले में जिला पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित दो अन्य लोगों को उत्तरप्रदेश पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। तीनों के खिलाफ फतेहाबाद जिले में भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों ने फतेहाबाद के बालाजी ऑटोमोबाइल फर्म के पंजाब नेशनल बैंक खाते से आरटीजीएस के माध्यम से 10 लाख रुपये की ठगी की थी। पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि इन्होंने यमुनानगर में भी लगभग सात लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार उत्तराखंड के रुद्रपुर का रहने वाला वीरेंद्र साहू इस टीम का मास्टर माइंड है और वो एमबीए पास है। वीरेंद्र पर पहले भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपी युवकों की पहचान उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद निवासी अजब नागर और अरुण ठाकुर के रूप में है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी युवकों ने लगभग दो माह के समय में पांच सौ से ज्यादा सिम  कार्ड का उपयोग करके कई लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। पकड़े गए आरोपी ज्यादातर ऑटामोबाइल शोरूम संचालकों को अपना शिकार बनाते थे। आरोपी  इंटरनेट के जरिए शोरूम संचालकों के नंबर तलाशते थे ताकि उनके साथ ठगी की जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें