फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से भिड़ पलटा टेंपो,12 लोग घायल

Sun, 05 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
घायल को संभालते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बा समधन के पूर्वी द्वार पर बाइक से भिड़ंने के बाद टेंपो पलट गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक और टेंपो में सवार दस लोग घायल हो गए। पांच गंभीर घायलों को गुरसहायगंज से जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। नगर के पूर्वी स्वागत द्वार के पास शनिवार दोपहर 12 बजे बाइक से टकराने के बाद टेंपो पलट गया। इसमें बाइक सवार जिला उन्नाव से सिरथरपुर गांव निवासी रीतेश व राजनयन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं टेपो में बैठी सवारियां सतौरा निवासी फरीद , गुलजहां, कमामुद्दीन, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जहांगीरपुर के सुरजीत सिंह व रमेश सिंह, इसी कोतवाली क्षेत्र रौरा गांव निवासी रवि यादव, कानपुर नगर के बिठूर थाना अंतर्गत सम्मापुर निवासी पंचम व राजाराम, कायमगंज के जैनापुर गांव निवासी प्रेमचंद्र, चंद्रजीत, मुकीम, अजीत समेत 10 लोग घायल हो गए। बाइक सवार उन्नाव से रिश्तेदारी में कायमगंज के उजरामऊ गांव आए थे, लौटते समय वह टेंपो से जा टकराए।

स्थानीय लोगों ने घायलों को गुरसहायगंज सीएचसी में भर्ती कराया है। तालग्राम एमओआईसी डा. अजय यादव ने बताया कि पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर रीतेश,राजनयन, चंद्रजीत, मुकीम और अजीत को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें