फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर मजदूर को मुक्त कराया

Mon, 18 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
बाल मजदूर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नगर के विशुनगढ़ रोड स्थित एक मिठाई की दुकान से पुलिस ने किशोर मजदूर को मुक्त कराया है। इस दौरान पुलिस को दुकानदार और उसके सहयोगियों का विरोध झेलना पड़ा। किशोर की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज के राजेपुर टप्पा मंडल निवासी रामनरेश की पत्नी सुशीला देवी ने विशुनगढ़ रोड निवासी शीलू पुत्र गिरीश, वीरेंद्र गुप्ता पुत्र अमर और राजीव पुत्र वीरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इसमें बताया है कि उक्त लोग उसके बेटे को गांव से बुला लाए थे। इन्होंने अपने यहां उसके बेटे को बंधक बना लिया और मजदूरों की तरह काम लिया। जब वह बेटे को लेने उनकी दुकान पर पहुंची तो उक्त लोगों ने 20 हजार रुपये की मांग की। किसी तरह कर्जा लेकर उसने 11 हजार रुपये उन्हें दे भी दिए। इसके बाद भी वे लोग और रुपये की मांग करने लगे। पुलिस ने महिला की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।

इसके बाद महिला के साथ मिठाई की दुकान पर पहुंच गई तो वहां दुकानदार और उसके सहयोगियों का तगड़ा विरोध झेलना पड़ा। बाद में कोतवाली से और अधिक फोर्स पहुंचने पर किसी तरह उस किशोर को मुक्त कराया गया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। उधर, इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें