फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया पर कार्रवाई में छूटे पसीने

Sun, 02 Apr 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
तिर्वा कोतवाली के बाहर खड़े सीज किए गए ट्रक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रात में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के लिए अफसरों पर खनन माफिया भारी पड़ गए। खनन माफिया की दबंगई देख अधिकारियों के पसीने छूट गए। ऐन वक्त पर यूपी 100 पुलिस फोर्स आ जाने से खनन माफिया को मौके से भागना पड़ा। इसके बाद एसडीएम, एआरटीओ व खनन अधिकारी ने रात भर अभियान चलाया। कार्रवाई में 14 ट्रक मौरंग, तीन जीप पकड़ी हैं। एक दर्जन युवकों को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


 शनिवार की रात 10 बजे सूचना मिली कि पाल चौराहे पर मौरंग से लदे ट्रक आ रहे हैं। एसडीएम सदर अरुण कुमार ने चालक व होमगार्ड को मौके पर भेजकर पता कराया। इस दौरान पासिंग कर रही सफारी गाड़ी में बैठे युवक शराब पीते मिले। जानकारी पुख्ता होने पर खनन अधिकारी हवलदार यादव व एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। सफारी की जब जांच-पड़ताल की गई तो उसमें कुछ शराब की बोतलें भी मिलीं। पाल चौराहा से लेकर निकल रहे मौरंग से लदे ट्रक को पकड़ा। इसके अलावा दो ट्रकों का पीछा कर हरदोई तिराहे के पास पकड़ लिया।

इस दौरान एक संदिग्ध चार पहिया गाड़ी में बैठे कुछ लोग असलहे भी लगाए हुए थे। पहले कम फोर्स को देख उन लोगों ने बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन कन्नौज कोतवाली पुलिस व यूपी 100 पुलिस के पहुंच जाने वे भाग निकले। इसके बाद अफसरों ने मानीमऊ तिर्वा होते हुए बेला रोड पर करीब 11 ट्रकों को पकड़ा। इस कार्रवाई में उनके साथ एसडीएम तिर्वा राजेश कुमार भी साथ रहे। यहां भी पासिंग करने वाली एक सफारी व एक स्कार्पियो को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन


आठ खनन कारोबारियों पर मामला दर्ज, गिरफ्तार
कन्नौज। खनन कर ट्रकों से मौरंग गिट्टी ले जा रहे आठ लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में खनन अधिकारी हवलदार यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आए आठ खनन कारोबारी व कर्मचारी गुलाम रजा निवासी जल्लापुर सिकंदरा रमाबाई नगर व इरशाद निवासी अकबरपुर रमाबाई नगर और गौतम सिंह निवासी मुखड़ा थाना सौरिख कन्नौज, दीन दयाल निवासी दौलतदरबार माधोगंज हरदोई, हरिनाम, आलोक  व दिनेश व सुरेंद्र निवासी सेलापुर माधोगंज हरदोई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर खनन कारोबार से जुड़े अन्य कारोबारियों को भी गिरफ्तार करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें