फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले में अटका निवाला, महिला की मौत

Mon, 20 Nov 2017 11:51 PM IST
kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। बेहटा गांव निवासी शिवशंकर की पत्नी मीना (40) सोमवार अपने बडे़ पुत्र श्याम जी की होने वाली बहू की गोद भराई के लिये गजियापुर कुसमरा जाने के लिए परिवार के लोगो के साथ तैयारी कर रही थी।

सभी लोग के साथ दोपहर खाना लगी। इसी दौरान निवाला गले में फंस गया। जब तक लोग पानी देते मीना बेहोश हो गईं। परिजन आनन फानन में निजी वाहन से छिबरामऊ के निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डाक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। शव घर आते ही खुशियों का महौल मातम में बदल गया। लोगों की भीड़ लग गई। अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शाम तक शव घर पर ही रखा था। मायके पक्ष के लोगों को जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार का कहना है कि उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें