फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस के दौरान पथराव, 10 घायल

Mon, 12 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
पत्थर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव गुरौली में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान बाइक टकरा जाने से विवाद हो गया। लोगों ने पथराव कर दिया, इसमें 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठियां पटककर लोगों को खदेड़ा। गुरौली गांव में सोमवार की दोपहर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकालने की तैयारियां चल रही थी। इसी दौरान गांव का एक युवक बाइक लेकर निकला। बाइक का पहिया एक अन्य व्यक्ति के लग गया। इस पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के दर्जनों लोग एकत्र हो गए। मारपीट होने लगी। झगड़े की सूचना मिलते ही दोनों पक्ष से दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। एक दूसरे पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। तभी कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने लाठियां पटककर लोगों को भगाया।

बाद में घायल हुए एक पक्ष के कमरूल खां, नजरू ल, सूफियान व दूसरे पक्ष के साकिर हुसैन, जुबैर, फैसल, नुसलजम, हासिम, बिलकिशन व अतीक घायल हो गए। इन घायलों को जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। ठठिया थानाध्यक्ष अजय राज वर्मा का कहना है कि अभी उन्हें घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलती है। रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें