फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में पथराव-फायरिंग, पांच घायल

Sat, 26 Mar 2016 11:26 PM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
नौगाई में घटना की जानकारी लेता दारोगा। - फोटो : amau ujala
विज्ञापन
नौगाईं गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। पथराव में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालांकि देर शाम तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी। ग्राम नौगाई में पूर्व प्रधान विजय शाक्य और आलोक दुबे केे घर आमने-सामने हैं।
विज्ञापन


दो दिन पहले दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उसी दौरान पुलिस ने समझौता करा दिया, लेकिन शनिवार को फिर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।  देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस बीच किसी ने अवैध असलाहों से ताबड़तोड़ फायर झोंक दिए। इससे गांव में भगदड़ मच गई। फायरिंग की सूचना पर कोतवाल सीएल वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग खड़े हुए।

पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। पथराव में हरीओम, आशीष, रवि, विजय, सोनू को चोंटें आईं हैं। कोतवाल ने बताया पूर्व प्रधान विजय शाक्य और उनके पड़ोसी आलोक दुबे के बीच शुक्रवार को विवाद हुआ था। इसमें समझौता हो गया था। इसके बाद शनिवार को दोबारा झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। उधर, ग्रामीणों का कहना था कि शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद समझौता हो गया था, लेकिन यह बात पूर्व प्रधान के समर्थकों को रास नहीं आई। उन्हीं के इशारे पर शनिवार को दोबारा बवाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें