क्षेत्र के एक गांव में पिता ने 27 दिन के मासूम का गला हंसिया से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं पत्नी ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही उसे मानसिक रूप से बीमार बताया है। कनौली थाना ठठिया निवासी रचना पत्नी रजोल का 27 दिन का मासूम बालक घर के अंदर चारपाई पर लेटा हुआ था। वह घर के काम निपटा रही थी। इसी बीच उसका पति रजोल घर पहुंचा।
रजोल ने पास में रखे हंसिया को उठाकर उसने बालक का गला काट दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालक का सिर कटा देख मां दहाड़े मार कर रोने लगी। शोरगुल सुनकर गांव के र्कई लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना तत्काल ठठिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। मौके पर मौजूद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रचना की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
आरोप लगाया गया है कि उसका पति रजोल बीते दो माह से मानसिक रूप से बीमार है। इसी के चलते उसने अपने बच्चे का ही गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।