फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते रहे परिजन , चोर ले गए नगदी और जेवर

विज्ञापन
घर के अंदर बिखरा पड़ा सामान व टूटे बक्से। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 सौरिख। चोरों ने घर में घुसकर कमरे के ताले तोड़कर बक्से-अलमारी में रखी नगदी और जेवर चोरी कर लिए। परिजनों ने करीब 20 लाख का माल चोरी होने की बात कही है। तहरीर में जेवरों की कीमत का जिक्र नहीं किया गया है। परिजनों को  सुबह नींद खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट लिए। पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

  ग्राम गढ़िया बहादुरपुर निवासी राजेश कुमार त्रिपाठी पुत्र रामचंद्र का परिवार बुधवार देर रात खाना खाने के बाद सोने चला गया। रात में चोर घर के पीछे से छत पर चढ़कर मकान में दाखिल हो गए। परिवार के लोग जिस कमरे में सो रहे थे, उसके पड़ोस वाले कमरे के चोरों ने ताले तोड़ दिए। बक्से व अलमारी को तोड़कर लगभग 432 ग्राम सोने व करीब दो किलो चांदी के जेवर समेत 65 हजार की नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। गुरुवार सुबह परिजनों की नींद खुली तो कमरे का नजारा देखकर होश उड़ गए। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अटैची, बक्से और अलमारी टूटी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। कन्नौज से आई फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट लिए। गृह स्वामी राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक करीब 19 लाख के जेवर, 65 हजार की नगदी, कीमती सामान व कपड़े चोर ले गए। पुलिस ने संदेह के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर में 65 हजार नगदी चोरी का जिक्र किया है। जेवर कितनी कीमत के गए,  इसका जिक्र नहीं है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

एक दुकान समेत दो और जगह चटकाए ताले
चोरों ने ग्राम गढ़िया में ही आदित्य प्रकाश पुत्र अशर्फीलाल की परचून की दुकान के ताले तोड़ दिए। इसके बाद चोरों ने इसी गांव के जगदीश चंद्र पुत्र महावीर के मकान की कुंडी तोड़ दी। चोरों ने यहां से भी नगदी और सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें