फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर धारदार हथियार से हमला, फायरिंग

Tue, 21 Jun 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
व्यापारी सुभाष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव अमोलर बाजार में चाट दुकानदार पर सोमवार देर रात आधा दर्जन लोगों ने हमला बोल दिया। धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। दुकानदार को पिटता देख उसकी पत्नी व बच्चे दौड़ कर मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी जमकर पीटा। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। घायलों को गंभीरावस्था में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। जहां दुकानदार की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


सूचना देने के बाद भी काफी देर से पहुंचे सिपाहियों को गुस्साए लोगों ने दौड़ा लिया। इस पर सिपाही भाग कर चौकी में छुप गए। कुछ देर बाद थानाध्यक्ष मयफोर्स मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।  अमोलर गांव सुभाष चंद्र सक्सेना  मुख्य बाजार में चाट पकौड़ी की ठेली लगते हैं। इसी दुकान पर उसके परिवार लोग भी मदद करते हैं। सोमवार रात करीब आठ बजे उसकी दुकान पर शराब के नशे में आधा दर्जन युवक आए।

युवकों ने दुकान पर पहुंचते ही उसकी ठेली में रखी मिर्च को हवा में उड़ा दिया। ठेली का सामान भी उठा कर फेंकने लगे। सुभाष के विरोध किया तो उस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। सुभाष खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। दुकानदार की चीख पुकार सुन उसके बच्चे मन्नू (16) व रीना (18) दौड़ पड़े। हमलावरों ने उन्हे भी जमकर पीटा। रीना के साथ अभद्रता कर दी। पति व बच्चों को पिटता देख उर्मिला एवं पुत्र धीरज (12) भी दौड़ कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


बदमाशों ने इन्हें असलहों की बटों से पीट कर लहूलुहान कर दिया। युवकों का उत्पात देख कुछ दुकानदार हिम्मत कर ललकारते हुए आगे बढ़े तो वे फायरिंग करने लगे। कई राउंड हवाई फायरिंग होने से बाजार में दहशत फैल गई। दुकानदार अपनी दुकानों में छुप गए। इसके बाद युवक फायरिंग करने हुए भाग निकले। इस दौरना किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के करीब घंटेभर बाद दो सिपाही मौके पर पहुंचे। इससे गुस्साए लोगों ने सिपाहियों को दौड़ा लिया।

दोनों सिपाही किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। मामला बढ़ता देख और सिपाहियों को खदेड़े जाने की जानकारी पर तालग्राम थाने से भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ थानाध्यक्ष अनवर अहमद के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके साथ ही घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेस से मेडिकल कालेज भेजा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनवर अहमद ने बताया कि फायरिंग व लूट की घटना गलत है। दो पक्षों के बीच आपस में मारपीट हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें