फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म

Sat, 30 Apr 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। कोतवाली अंतर्गत जीटी रोड हाइवे से सटे एक मोहल्ला में युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


पीड़िता ने नगर के मोहल्ला बिरतिया निवासी जीशान अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी मां और भाई के साथ रहती है। 27 अप्रैल को उसकी मां और भाई शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिधूना रिश्तेदारी में गए थे। वह घर पर अकेली थी। दोपहर करीब दो बजे वह दरवाजे के पास झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान वह दरवाजा खुला छोड़ किसी काम से अंदर कमरे में चली गई। इस बीच गेट खुला देख वह घर में घुस आया और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसने दबोच लिया।

विरोध करने पर उसने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। वह उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकला। उसने फोन पर घटना की सूचना मां को दी। मां के आने पर वह उनके साथ कोतवाली गई। वहां उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया तो 28 अप्रैल को उसने एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर शनिवार को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। क्षेत्राधिकारी वीपी सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें