फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटी स्टाफ से अभद्रता में सात छात्र गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
पूछताछ करता टीटी स्टाफ व एसआई प्रशांत सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिवराजपुर रेलवे स्टेशन में शनिवार को टीटी से अभद्रता के मामले में सात छात्रों को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान टीटी स्टाफ ने जब इन लड़कों से टिकट मांगी तो इन्होंने दिखाने से इंकार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरपीएफ एसआई प्रशांत सिंह यादव ने बताया कि शनिवार को टीटी रेलवे स्टेशन शिवराजपुर में चेकिंग अभियान चला रहा था। चेकिंग के दौरान कुछ स्कूली छात्रों से टीटी ने टिकट मांगी तो उन सभी ने टिकट दिखाने से इंकार कर दिया। इस पर स्टाफ ने उनके चालान काटे जाने की बात कही जिस पर छात्र भड़क गए, और टीटी के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगे। मामले की सूचना इज्जतनगर कंट्रोल रूम को दी गई। वहां से सूचना कन्नौज आरपीएफ कोतवाली को दी गई। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ ने सभी सातों छात्रों को गिरफ्तार कर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक बीसी मीणा की तहरीर पर चालान काटकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें