समाधि स्थल को सुरक्षित करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा में 17 वीं मंजिल से गिरकर हुई छात्रा के की मौत के मामले परिजन दोबारा उसका पोस्टमार्टम कराने की जिद पर अड़ गए हैं। सोमवार को मृतका के पिता जिलाधिकारी से मिले और दोबारा पीएम कराने की मांग की। डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के एसएसपी से वार्ता की गई है। यदि वह पोस्टमार्टम कराए जाने की मंजूरी देते हैं तो उन्हें कोई एतराज नहीं है, लेकिन पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए टीम वहीं से आएगी, तभी यह संभव हो सकेगा।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव सहनापुर निवासी डा.विशंभर यादव की पुत्री रीतू यादव नोएडा स्थित गलगोटिया में बीटेक की द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा थी 19 अप्रैल को संदिग्ध हालात में 17 वीं मंजिल से नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई थी। घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने उसकी रूममेट लड़कियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।वहीं ेक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
इधर,परिजन व ग्रामीण रीतू की स्वाभाविक मौत मानने को तैयार नहीं हैं। परिजन दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की जिद पर अड़े हुए हैं, परिजनों ने एक माह बाद भी रीतू के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है। उसके पैतृक गांव सहनापुर में रीतू की समाधि बनाकर उसका पूरा गांव रखवाली कर रहा है। मृतका के पिता विशंभर ने रीतू के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। विशंभर का आरोप है कि आगरा लैब में रीतू के शव का पोस्टमार्टम कराया जाए तो स्थित साफ हो जाएगी।
परिजनों का कहना है कि 17 वीं मंजिल से गिरने के बावजूद रीतू के शरीर में चोट का कोई निशान नहीं है। सिर्फ एक दांत टूटा है। जिससे अनुमान है कि उसकी पिटाई की गई है। इस मामले में डा.विशंभर आदि ने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा से मुलाकात पोस्टमार्टम दोबारा कराए जाने की मांग की है।