फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम व सीओ का छापा

Tue, 23 Jan 2018 11:31 PM IST
kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने अवैध खनन की सूचना पर सिटी सीओ लक्ष्मीकांत गौतम के साथ बुधवार दोपहर एसपी आवास के पीछे गांव चौधरियापुर में छापा मारा। खनन कर रहे लोगों को बुलाकर उनसे परमीशन दिखाने को कहा। सभी पास परमीशन मिलने पर किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


सदर एसडीएम ने बताया कि उन्हें अवैध खनन की जानकारी मिली थी। इस पर उन्होंने छापा मारा। खनन कर रहे लोगों के पास परमीशन थी। इसके चलते किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया कि उन्हें बताया गया कि खनन स्थल कोई ऐतिहासिक टीला है, लेकिन वह कोई टीला नहीं है। इस संबंध में उन्होंने पुरातत्व विभाग से भी बात की है। पुरातत्व विभाग ने उसे अपना टीला बताने से इंकार किया है।

एसडीएम ने बताया कि उन्होंने लेकिन काम रुकवा दिया है। जगह का सीमांकन  करा दिया गया है। राजस्व टीम गठित कर खनन स्थल की पैमाइश कराने के निर्देश दिए है। बताया कि परमीशन में जितनी जगह खनन को चिह्नित की गई है। उसी पर खनन हो रहा था। इसके लिए पैमाइश कराने के निर्देश दिए है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें