फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण को बंधक बनाकर पांच भैंसें लूटी

Mon, 19 Dec 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
ठठिया थाना क्षेत्र के गांव छतरपुर में मवेशी चोरी करने वाले बदमाशों ने बंगले में सो रहे ग्रामीण को बंधक बनाकर पांच भैंसें लोडर पर लादकर लूट ले गए।  मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस दौरान पीड़ित ने दो लोगाें की पहचान की। ग्रामीणों ने एक चोर को दबोच लिया। जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। छतरपुर गांव निवासी बांकेलाल पुत्र राजकुमार अपने मकान से 100 मीटर की दूरी मवेशी बांधने के लिए बनाए गए पूस बंगले में सो रहा था। वहीं पर पांच भैंसें बंधी थीं। रविवार देर रात 12 बजे के करीब छह बदमाश उसके पास पहुंचे।
विज्ञापन


जहां उन्हाेंने ग्रामीण बांकेलाल से पड़ोसी का मकान पूछा जैसे ही ग्रामीण ने चारपाई से उठकर पड़ोसी का मकान बताने का प्रयास किया तभी बदमाशों ने उसे दबोच लिया। मुंह दबाने के बाद उसके हाथ-पैर और मुंह बांध दिया। इसके बाद उसकी तीन भैंसें और उसके भाई दिनेश की दो भैंसें लोडर पर लादकर लूट ले गए। किसी तरह बंधन छुड़ाने के बाद उसने शोर मचाया, तो ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पडे़। जानकारी होने पर परिजनों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सक ा। उधर, पीड़ित बांकेलाल ने दो आरोपियों को पहचान लिया। इस पर ग्रामीणों ने गांव के ही एक आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के सुपुुर्द कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट अभी तक नहीं दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें