फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लाख का पान मसाला बरामद

Wed, 01 Feb 2017 11:03 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
13 लाख का पान मसाला बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना पुलिस ने बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग के दौरान नकदी समेत भारी मात्रा में पान मसाला की बरामदगी किया। पुलिस ने 1.26 लाख नकदी व 115 बैग में भरा करीब 13 लाख का पान मसाला सीज किया।
विज्ञापन

एसओ भवानीगंज सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि चंद्रदीप घाट के पास सचल दस्ता के प्रभारी जगदंबा सिंह, एसआई जुबेर अली, आरक्षी कमल किशोर, हरिओम पांडेय व बृजेश कुमार चौधरी पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सादुल्लाह नगर की तरफ से आ रही पिकअप को रोका। तलाशी ली गई, तो 2000 के 15, पांच सौ के 32, सौ के 612 व पचास के 176 नोट के रूप में 1.26 लाख रुपये बरामद हुए। मौके पर कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। थाने पर पूछताछ में चालक ने नाम महराजगंज के थाना फरेंदा के ग्राम गोविंदपुर निवासी  सुरेंद्र चौधरी व साबिर अली बताया। भवानीगंज कस्बे में चेकिंग के दौरान एक पिकअप में लदा पान मसाला बरामद हुआ। पान मसाला 115 बैग में भरा हुआ था। कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद पान मसाला कस्बा निवासी एक व्यापारी का बताया गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें