फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता और दो लोगों पर 16 लाख की ठगी की रिपोर्ट

Sat, 18 Mar 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे विभाग में उच्च पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता और दो लोगों लाखों की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र मंसुवपुर्वा निवासी अजय प्रताप ने शनिवार को सदर कोतवाली में वरिष्ठ अधिवक्ता मधुकर सक्सेना निवासी आनंदीदासपुर, शरद सक्सेना और आजमगढ़ के आंखीपुर निवासी अंशुमान उर्फ मुलायम के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अजय प्रताप ने बताया इन लोगों ने उसके पुत्र व दो अन्य रिश्तेदारों की रेलवे विभाग में उच्च पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े 16 लाख रुपये ठग लिए। करीब छह माह तक नौकरी न लगने पर जब पीड़ित ने रुपये वापस करने की मांग की तो टाल मटोल करने लगे। सदर कोतवाली निरीक्षक अजय राज वर्मा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें