फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को टक्कर मार भाग रहा लोडर पलटा, 13 घायल

Wed, 27 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहा एक लोडर ठठिया थाना क्षेत्र के तिजलापुर गांव के पास पलट गया। इससे लोडर पर सवार 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक सवार दो लोग भी दुर्घटना में घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के वक्त बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। ठठिया थाना क्षेत्र के हरिजनपुरवा गांव निवासी मोनू गिहार पुत्र फूल सिंह की बारात हरदोई जिले के बिलग्राम कस्बे में गई थी।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतर बाराती एक लोडर पर सवार होकर लौट रहे थे। तिजलापुर गांव से कुछ दूर पहले लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक सौरिख थाने के गांव नंदपुर खिरिया निवासी अनिल (28) पुत्र राम नरायन व सिखवापुर निवासी कुलदीप (20) पुत्र रामबाबू घायल हो गए। यह नजारा देख लोडर पर सवार बारातियों ने लोडर चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन उसने लोडर नहीं रोका। स्पीड तेज करके भागने का प्रयास किया।

इसी प्रयास में लोडर बेकाबू होकर सड़क पर ही पलट गया। इससे लोडर पर सवार हरिजनपुरवा गांव के रामपाल (45) पुत्र सांवलिया, प्रांशू (7) पुत्र हरिश्चंद्र, मुलम्मा (17) पुत्र नरेश, अंकित (17) पुत्र बबलू, रवी (25) पुत्र कृपाल, सचिन (17) पुत्र रमेश, नगीना (19) पुत्र गन्नी, आकाश (16) पुत्र राम सिंह, लालवती (30) पत्नी फूल सिंह, नरेंद्र पुत्र टैम्पो, विपिन (19) पुत्र सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोडर चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक घायल रवी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें