रिश्तेदारी में आई युवती को खरीदारी कराने के बहाने ले जाकर उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पीड़िता ने मामा के लड़के पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
जिला मैनपुरी की युवती रविवार को कोतवाली पहुंची। उसने प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह को बताया कि उसकी ननिहाल गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में है। दो दिन पहले उसके मामा के बेटे ने उसे फोन कर नदसिया बुलाया। रविवार सुबह खरीदारी कराने के बहाने उसे छिबरामऊ ले गया और सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद वह चकमा देकर फरार हो गया। कोतवाल ने नदसिया फोन कर उसके मामा को बुलाया और पूछताछ की। उसने बताया कि युवती उसकी भांजी और बेटी की ननद भी है। वह पहले भी उसके पुत्र पर आरोप लगा चुकी है। दो साल पहले युवती ने उसके पुत्र के खिलाफ थाना किशनी में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। वह पिछले कई माह से उस पर रुपये देने का दबाव बना रही थी। जब उसने असमर्थता जताई तो फर्जी शिकायत कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।