फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूरा डालने के विवाद में पथराव, फायरिंग

Fri, 13 Oct 2017 12:14 AM IST
kannauj
विज्ञापन
अस्पताल में बैठे घायल शिवम व जितेंद्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सौरिख। सकरावा चौकी क्षेत्र के ग्राम पट्टी में घर के सामने घूरा डालने के विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों के साथ जमकर ईंट-पत्थर चले और फायरिंग हुई। संघर्ष में दोनों पक्षों से एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। देर रात तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।  
विज्ञापन


गुरुवार को ग्राम पट्टी में जितेंद्र सिंह यादव और कृष्णपाल सिंह के परिवारों के बीच घर के सामने पड़ी जमीन पर घूरा डालने को लेकर गालीगलौज के साथ जमकर मारपीट हुई। कुछ ही देर में लाठी-डंडे और फिर पथराव शुरू हो गया, जिससे गांव में भगदड़ मच गई। इस बीच किसी ने फायरिंग कर दी, जिससे लोग जान बचाकर भाग खड़े हुए। संघर्ष की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट में एक पक्ष से जितेंद्र सिंह यादव, उनका पुत्र शिवम सिंह तथा दूसरे पक्ष से कृष्णपाल की पत्नी सुनीता घायल हो गईं। पुलिस ने तीनों घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें