वारदात का खुलासा करते एसपी और एएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह पहले घर लौटते समय कुछ लोगों ने विशुनगढ़ के कुढ़रा तिराहे के पास युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी ने बताया कि हत्या लूट के इरादे से हुई थी। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। बीते 15 जुलाई को छिबरामऊ से घर लौटते समय कुड़रा तिराहे के निकट फू ल सिंह पुत्र हाकिम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता ने गांव के पांच लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
20 जुलाई की रात मोहकपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचा, तीन कारतूस, एक बाइक बरामद कर ली। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मुकेश पुत्र हरीओम, विक्की उर्फ सर्वेंद्र पुत्र अखिलेश निवासी बुढौली, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी बताया है। पकड़े गए युवकों की शिनाख्त पर पुलिस ने एक छाता व एक पंखा बरामद किया है। युवकों ने घटना की वजह लूट बताई है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मौजूद मृतक के भाई राम किशोर ने छाता, मोबाइल व फर्राटा पंखे को पहचान लिया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि घटना के खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये व पांच हजार रुपये डीआईजी की ओर से दिए जाएंगे।