फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, मायके पक्ष के लोगों का हंगामा

Sat, 28 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
विज्ञापन
शव के पास बैठी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के टिकरी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी विवाहिता की इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता की ससुराल पर हंगामा किया। ससुरालीजनों पर मायके पक्ष ने आग लगाकर हत्या का आरोप लगाया है। ससुरालीजन आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। विवाद में देर शाम तक परिजनों ने शव उठने नहीं दिया है। मौके पर मौजूद पुलिस दोनों पक्षों में समझाने में लगी हुई है।
विज्ञापन


टिकरी गांव निवासी गोविंद की पत्नी सरस्वती (22) गुरुवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई थी। ससुरालीजन झुलसी महिला को उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले गए थे। जहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया। परिजन शुक्रवार की सुबह उपचार के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। ससुर राकेश व पति गोविंद ने बताया कि सरस्वती ने कल मिट्टी का तेल डालकर शरीर में आग लगा ली थी। इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
हरदोई जनपद के थाना नुनार दहेड़ी गांव निवासी मृतका के पिता विष्णु, भाई बबलू, विनोद, जगरूप उर्फ कमलेश, पमलेश परिजनों के साथ हंगामा किया। उन्होंने बताया कि सरस्वती की शादी डेढ़ साल पहले गोविंद के साथ हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी, परिजन अक्सर परेशान करते थे।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पुत्री ने कई बार दी थी। गुरुवार को इसी बात लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। जिस पर सरस्वती ने परिवार से अलग होकर खाना बना लिया था जिसकी जानकारी उसने फोन से गुरुवार को दी थी। इसी बात से नाराज ससुरालीजनों ने उसे जलाकर मार डाला। गांव में तनाव को देखते हुए थानाध्यक्ष मोहम्मद अनवर अहमद, चौकी प्रभारी संजीव कुमार चौहान,  दरोगा सुहेल खां और मदन गोपाल मौके पर है। समाचार लिखे जाने तक शव रखा हुआ है। सुलह समझौते के प्रयास में दहेज का सामान व रुपये वापसी की बात चल रही है। एसओ अनवर अहमद ने बताया कि मृतका के परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते है। फर्रुखाबाद में पुलिस ने विवाहिता के बयान दर्ज कर लिए है। इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें