फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग की रखवाली कर रहे अधेड़ की हत्या

Mon, 13 Jun 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
मर्डर
विज्ञापन
बाग में आम की रखवाली कर रहे अधेड़ की रविवार देर रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुबह बेटे के पहुंचे पर वारदात का पता चला। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देर शाम तक परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी शमीनूर उर्फ टीटी (50) पुत्र साबिर नगर के लाड़पुर गांव स्थित हाजीतौला के बाग में आम की रखवाली करता था। रविवार रात शमीनूर की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।

सोमवार सुबह शमीनूर का पुत्र रहमान जब खाना लेकर बाग पहुंचा तो  शव बाग में पड़ा पाया गया। पुत्र की चीख  सुन खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे हल्का चौकी इंचार्ज तारकनाथ ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाल अशोक धर पांडेय ने घटना के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की है। देर शाम नगर पंचायत चेयरमैन वसीम अहमद, मानवाधिकार तौफीक हुसैन, आदि लोगों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना बंधाते हए शासन से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें