फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर दो को पीट कर मार डाला

Thu, 28 Jul 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में घटना की जानकारी देता मृतक किसान का पुत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर पीट-पीट कर दो लोगों की हत्या कर दी गई। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के जिनौठी गांव में मवेशी चोरों ने तमंचे की बट से पीटकर किसान की हत्या कर दी। छह भैंस और 7500 रुपये लेकर लूट ले गए। उधर, छिबरामऊ के लड़ैता गांव में पैसे के लेनदेन की रंजिश में युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।    इंदरगढ़ थाने में जिनौठी गांव निवासी रघुवीर बाथम (48) एवं जमुनिया हसेरन निवासी उसके साढ़ रघुवीर (50) पुत्रू श्रीराम घर के बाहर दूसरी छोर पर बंधे दस जानवरों की रखवाली कर रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे पांच बदमाश डीसीएम लेकर आए। वे दोनों को दबोच लिए और चारपाई से हाथ-पैर बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। विरोध करने पर तमंचे की बट से पिटाई कर दी। इससे रघुवीर बाथम की मौत हो गई, जबकि उसका साढू गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश उसकी जेब में मौजूद 7500 रुपया और छह भैंस डीसीएम में लाद ले गए। सुबह रघुवीर के बेटा इंद्रपाल की सूचना पर एसपी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या एवं लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। 


छिबरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार इलाके के ग्राम लड़ैता निवासी मुकेश उर्फ भंपू पुत्र दयाराम की गांव के ही राम आसरे से रुपये के लेनदेन में मारपीट हो गई थी। आरोप है कि बुधवार को अखिलेश (26) शौच के लिए जा रहा था। रास्ते में रामआसरे और उसके बेटों ने उसे घेर लिया। एक दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में उसकी लाठी-डंडों से पीट कर हत्या कर दी। इस पर परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के भाई अंकित की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम लड़ैता निवासी रामआसरे पुत्र बाबूराम, उसके भाई हेमराज और बेटों विनय उर्फ बीनू और कुलदीप, विदेशी उर्फ मैदानी व जुगाड़ी पुत्रगण वीरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें