फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने युवक से नगदी और सामान लूटा

Wed, 16 Mar 2016 12:18 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
संजीव कुमार - फोटो : amau ujala
विज्ञापन
दिल्ली से रोडवेज बस पर तिर्वा आ रहे एक युवक को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके पास मौजूद नगदी और अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के त्रिमुखा गांव निवासी संजीव कुमार वर्मा (25) पुत्र चंद्रप्रकाश वर्मा गुड़गांव में एक प्राइवेट फर्म में काम करता है।
विज्ञापन


होली की छुट्टी पर वह गांव लौट रहा था। सोमवार रात आठ बजे दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे से वह बस पर सवार हुआ। एक युवती व एक पुरुष उसकी सीट पर आकर बैठ गए। अलीगढ़ पहुंचने पर युवती ने उसे बातचीत करने के बाद कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गया।

इसके बाद जहरखुरानी गिरोह के सदस्य उसके पास मौजूद 20 हजार रुपये, मोबाइल और कपड़ों भरा बैग लेकर चंपत हो गए। मंगलवार की सुबह रोडवेज बस के चालक ने तिर्वा के गांधी चौक चौराहे के पास उसे बेहोशी की हालत में सड़क पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


आसपास के कुछ दुकानदारों ने उसको पहचानकर उसके परिवारी जनों को मोबाइल पर सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। युवक को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में करीब दो घंटे तक चले उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। होश में आने पर उसने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें