फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा सहित फौजी और उसके साथी को पकड़ा

Tue, 26 Apr 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने देर रात नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित एक होटल में छापा मारकर एक फौजी और उसके साथी को असलाह सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके साथी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर दी, जबकि फौजी को दिया गया। 
विज्ञापन


हालांकि इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फौजी के पास उसकी लाइसेंसी रायफल थी। ग्राम दहरापुर निवासी फौजी पिंकी सिंह अपने साथी रामाश्रम निवासी जगरूप सिंह उर्फ बंटी के साथ शंकरपुर में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार देर रात वहां से लौटते समय वह दोनों नगर के पश्चिमी बाईपास स्थिति एक होटल पर रुक गए और खाना खाने लगे। तभी कोतवाली पुलिस गश्त करती हुई वहां पहुंच गई। संदेह होने पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ के साथ उनकी तलाशी ली।

उनके पास असलाह बरामद होने पर पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने बंटी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे हवालात में बंद कर दिया, जबकि फौजी को छोड़ दिया।  उधर हवालत में बंद बंटी ने बताया कि वह अपने फौजी दोस्त के साथ तिलक समारोह से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


रात करीब 12 बजे वह दोनों होटल पर खाना खाने के लिए रुक गए। इस बीच वहां पहुंची पुलिस ने उन दोनों को पकड़ लिया। उसने बताया कि उन दोनों के पास से अवैध तमंचा था, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी, जबकि उसके दोस्त के पास भी तमंचा बरामद होने के बाद भी उसे ले-देकर छोड़ दिया गया। इस संबंध में कोतवाल सीएल वर्मा का कहना है कि फौजी के पास से रायफल बरामद हुई थी। जिसका उसके पास लाइसेंस भी था। इस पर उसे छोड़ दिया गया, लेकिन उसके साथी बंटी के पास से अवैध तमंचा बरामद होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें