फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसायन फैक्ट्री फैला रही प्रदूषण

Wed, 24 May 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक रसायन फैक्ट्री पर प्रदूषण फैलाने और मानकों का उल्लंघन करने का आरोप लगाकर गेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर फैक्ट्री को मानक के अनुसार चलाने की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार को बाजपुर रोड पर स्थित एक रसायन फैक्ट्री के गेट पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर राजेश कुमार ने कहा कि फैक्ट्री के प्रदूषण से लोगों के जीवन को खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रदूषण से लोगों को सांस की बीमारियां हो रही हैं। 

बताया कि फैक्ट्री प्रदूषित पानी को भूतल में प्रेस कर रहा है, जिससे आठ दस किलो मीटर के क्षेत्र के नलकूपों और हैंडपंपों से प्रदूषित पानी आ रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से शिकायतें करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एसडीएम दयानंद सरस्वती मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रसायन फैक्ट्री प्रबंधकों पर मानक के अनुसार फैक्ट्री नहीं चलाने का आरोप लगाया। कहा कि फैक्ट्री द्वारा नदी नालों को प्रदूषित किया जा रहा है। मोटे पाइपों से 120 फिट गहराई तक प्रदूषित पानी भूतल में प्रेस किया जाता है। फैक्ट्री प्रबंधकों को मानकों पर ही फैक्ट्री चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें