फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग, दो लाख का सामान राख

Fri, 20 May 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
वैष्णो देवी पहुंची उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला कानून गोयान में बुधवार की रात शार्ट सर्किट से एक मकान में लगी आग से एक बाइक सहित कमरे में रखा करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। कानून गोयान मोहल्ला निवासी जागेश्वर सक्सेना पुत्र मन्नीलाल सक्सेना परिवार के साथ मकान के छत पर सो रहे थे। रात एक बजे के करीब अचानक मकान की छत गर्म हो गई। नींद खुली तो देखा की मकान से धुआं निकल रहा है।
विज्ञापन


किसी तरह परिजन पड़ोसी के मकान से होक र नीचे उतरे। बाहर से दरवाजा तोड़कर अपने मकान में घुसने की जगह की। लपटें उठते देख मोहल्ले के कई लोग बाल्टी में पानी भरकर मौके पर आ गए। करीब एक घंटे तक आग पर पानी उडे़लना जारी रखा। इसी बीच सूचना पुलिस और फायरब्रिगेड को दी गई।  सूचना पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और बची हुई आग पर काबू पाया। परिजनों के मुताबिक आग शार्ट सर्किट से लगी।

आग से मकान में खड़ी एक बाइक, दो बोरे शक्कर से बने रामदाना के अलावा मकान में रखा अन्य सामान जलकर राख हो गया। नुकसान करीब दो लाख रुपये का हुआ है। स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन से आर्थिक  सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें