फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान राख

Sat, 26 Mar 2016 11:29 PM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
नटपुरवा में हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : amau ujala
विज्ञापन
नटपुरवा स्थित रामलीला मैदान के पास एक घर में लगी आग से नगदी समेत एक लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। नटपुरवा निवासी घुन्नू पुत्र गंगा प्रसाद कठेरिया के मकान में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। लपटें देख परिजन भागकर बाहर निकले।
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। गृहस्वामी घुन्नू के अनुसार घर में रखे पांच हजार रुपये, आलू, गेहूं, चावल, आटा के पैकेट, गृहस्थी का सामान समेत एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्रधान पति तोताराम शर्मा की सूचना पर पहुंचे लेखपाल दिनेश चंद्र दुबे ने नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें