फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन में चाकू घोंप अमरूद व्यापारी की हत्या

Tue, 20 Jan 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबार में रुपये के लेनदेन को लेकर ग्राम कबीरपुर में देर रात साझेदार ने गर्दन में चाकू घोंपकर अपने साथी की हत्या कर दी। सूचना पर परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीण शव लेकर सीधा थाने पहुंच गए और वहां घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ, कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण आरोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे।

ग्राम कबीरपुर निवासी कर्रार अली का बेटा शहनवाज उर्फ राजू (27) गांव के ही रिजवान पुत्र इमरान के साथ इस समय अमरूद का धंधा कर रहा था। कारोबार में उन्हें घाटा पड़ हुआ था। सोमवार की रात करीब आठ बजे रिजवान अपने पिता के साथ बातचीत करने शहनवाज के घर गया था।
विज्ञापन


वहा दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान मामला तूल पकड़ने पर उनके बीच गाली-गलौज होने लगी और रिजवान ने चाकू से शहनवाज पर हमला बोल दिया। चाकू गर्दन में घुसने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे।

तभी हमलावर पिता-पुत्र जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। बदहवास शहनवाज के परिजन घायल अवस्था में उसे लेकर कस्बा की सीएचसी पहुंचे। जहा डाक्टरों ने उसे देखते ही हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रिफर कर दिया।

परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर सौरिख थाने पहुंच गए। उधर गांव में मौत की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाने जा धमके। ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए घेराव, हंगामा करना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप था कि घटना की जानकारी के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और गांव के बाहर से ही वापस लौट आई। देर रात तक ग्रामीणों की भीड़ थाने में जमी रही। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए सीओ वीपी सिंह सोलंकी ने कई थानों का पुलिस बल मौके पर बुला लिया।

मृतक शहनवाज की करीब ढाई साल पहले तालग्राम निवासी कैकुशा अंजुम से शादी हुई थी। उसके एक छह माह की पुत्री दानिया है। हत्या की खबर पर परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के भतीजे मुनब्बर अली ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें