फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल लूटकर ले जा रहे तीन बदमाश धरे

Tue, 20 Jan 2015 12:02 AM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
माेंगा पंजाब से गुवाहाटी जा रही मालगाड़ी पर बीती रात धावा बोलने के बाद वैगनों की सील तोड़कर सैकड़ों बोरा चावल लूटकर ले जाते तीन बदमाशों की रोजा थाना पुलिस से हथौड़ा फाटक पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी में बोरियां लादकर ले जा रहे तीन बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि घेराबंदी किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। गाड़ी से दस बोरियां बरामद हुईं, जबकि पिकअप गाड़ी से इन बदमाशों के साथी काफी बोरियां ले गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों में थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग के गुलशन व बबलू और सिंधौली थाना क्षेत्र के भटपुरा रसूलपुर निवासी सचिन शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा रसूलपुर के शिवम् गुप्ता के गोदाम में छापा मारकर चोरी के 11 बोरे चावल और बरामद किए हैं। बरामद बोरों पर भारतीय खाद्य निगम की मोहर लगी हुई थी। रेलवे अभिलेख बताते हैं कि रविवार की रात करीब ढाई बजे यह मालगाड़ी रोजा आई थी और कुछ देर के लिए हथौड़ा गांव के समीप रोजा आउटर सिग्नल पर तकनीकी कारणों से रुकी थी। उसी समय बदमाशों ने इस मालगाड़ी पर लूटपाट की। इस मामले में एसआई हरिनाथ सिंह यादव की तरफ  से विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गिरफ्तार बदमाशों से दो तमंचे और कारतूस बरामद होना बताया गया है। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई हरिनाथ सिंह यादव के साथ एसआई रविकांत शुक्ला, सिपाही अर्जुन यादव, नीरज यादव, गिरीश यादव, हरिकेश यादव आदि शामिल रहे।


स्कार्पियो कार के मालिक
को बचाने में लगी पुलिस
जिस स्कार्पियो गाड़ी से बदमाश गिरफ्तार किए और लूट की बोरियां मिलीं, उसके मालिक को बचाने के लिए पुलिस ने पूरा खेल खेला है। इस गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी, जो उत्तराखंड की है। इसके सहारे उक्त स्कार्पियो गाड़ी मालिक को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। गाड़ी मालिक लूटपाट और चोरी करने वाले गैंग का सरगना बताया जा रहा है। यही नहीं, आरपीएफ  तथा पुलिस से उसके अच्छे रिश्तों की चर्चा आम है।
विज्ञापन



चावल लूट मामले में पाक
साफ  नहीं है आरपीएफ
मालगाड़ी से चावल लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी गुलशन ने पुलिस को बताया है कि उसके इस कारोबार में रेलवे सुरक्षा बल के कुछ जवानों का हाथ रहता है। वही हम लोगों को खाद्यान्न से भरी मालगाड़ी के आने की सूचना देते हैं, जिसके एवज में उनसे मोटी रकम ली जाती है। रेलवे से खाद्यान्न चोरी के मामले में रोजा रेलवे कॉलोनी, मठिया कॉलोनी, बिलंदापुर,जिंदी नगर, हथौड़ा गांव के कई चोर शामिल हैं, जो आरपीएफ के कुछ जवानों के संपर्क में रहते हैं। इन चोरों का कार्यक्षेत्र रोजा साइडिंग, मेन लाइन पर बिलंदापुर गांव के समीप, हथौड़ा क्रॉसिंग संख्या 319 मुख्य है, जहां मालगाड़ियों से चोरी अथवा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जाता है।


आरपीएफ  ने मुकदमा
लिखने से किया इंकार
मालगाड़ी से लूटे गए चावल के मामले में आरपीएफ  के रोजा प्रभारी मोहम्मद अनीस ने थाना रोजा प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह से अपने यहां रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार कर दिया। आरपीएफ  का कहना है कि हमारे यहां नियम है कि जब तक मालगाड़ी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच जाती, तब तक हम उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं करते। वहीं वाहवाही लूटने के लिए रोजा थाने की पुलिस लिखा-पढ़ी में शामिल होना चाहती थी, मगर स्थानीय थाना पुलिस ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें