फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से चार बच्चे झुलसे

Sun, 27 Mar 2016 11:21 PM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
नॉर्दर्न लाइट्स - फोटो : bbc
विज्ञापन
बिलंदपुर खरगपुर पंचायत के मजरा पुर्वाढका में रविवार  दोपहर में बिजली गिरने से बरगद के पेड़ के नीचे खड़े एक ही परिवार के चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। साथ ही तीन बकरियों की मौत हो गई। बच्चों को तिर्वा मेडिकल कालेज भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


पुर्वाढका निवासी महाराम पुत्र दुर्जनलाल के परिवार के बच्चे खेतों पर बकरियां चराने गए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक बारिश होने लगी। बच्चे बकरियों को लेकर वहां खड़े बरगद के पेड़ के नीचे आकर बैठ गए। इसी दौरान तेज चमक के साथ बिजली कौंधी।

बिजली की चपेट में आकर ऋषि (14) पुत्र प्रमोद कुमार, अमर (10) पुत्र भगवानदीन, नयनश्री (7) व निधी (10) पुत्री बलवीर सिंह गंभीर रूप से झुलस गईं। साथ ही तीनों मवेशियों की मौत हो गई। सूचना पर मौके ग्रामीण एकत्र हो गए। इसके बाद चारों घायल बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें