फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का इनामी साथी समेत गिरफ्तार, दो फरार

Fri, 14 Jul 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
आराोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ कर पांच हजार के इनामी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान फायरिंग करते हुए दो बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के पास से आभूषणों, बाइक और तमंचे बरामद किए हैं। हरियाणा और राजस्थान में कई वारदातों को अंजाम देकर गिरोह जिले में डेरा डालकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन


स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआ व सौरिख थाना प्रभारी संतोष कुमार व्यास ने बुधवार की रात सूचना मिलने पर वीरपुर तिराहा सकरावा पर घेराबंदी कर दी। तभी पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक लौटने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी फायर किए और भूरा उर्फ भूरे पुत्र राम निवास निवासी रजपुरा थाना नयागंाव एटा और दीपक पुत्र गोपाल निवासी बाग वृंदावन करहल जिला मैनपुरी को दबोच लिया।

तिलक सिंह निवासी नगला कैला थाना एलाऊ मैनपुरी और कप्तान सिंह पुत्र सोने लाल निवासी रजपुरा थाना नयागांव एटा फरार हो गए। भूरा और दीपक के पास से पुलिस ने दो तमंचे और चार कारतूस और एक बाइक, सोने की चेन व दो अंगूठी और साढ़े 28 हजार की बरामद किए। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि पकड़ा गए बदमाश भूरा गिरोह का सरगना है और उसने हरियाणा, राजस्थान और कन्नौज में कई लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। कन्नौज पुलिस ने उस पर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था। जल्द उसके फरार साथियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इन लोगों से की थी लूटपाट
कन्नौज। सौरिख थाना क्षेत्र के गांव नादेमऊ निवासी विजय कुमार की पत्नी मंजू देवी 10 अप्रैल को उसराहार इटावा जा रही थी। बदमाशों ने आभूषण और 20 हजार रुपये लूट लिए थे। इसी प्रकार तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव नरमऊ निवासी सनोद कुमार से 23 जून की दोपहर को 49 हजार रुपये लूट लिए थे।

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता
गिरोह के कुछ सदस्य बैंकों से पैसा निकालने वाले लोगों को चिह्नित कर लेते हैं। फिर लूटपाट करते हैं। सनोद कुमार से लूटपाट के बाद पुलिस ने बैंक में लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज खंगाले थे। इस दौरान सनोद ने भूरा को पहचान लिया था। इससे पुलिस ने उसे व उसके साथी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें