फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय डकैत गिरोह के पांच सदस्य दबोचे गए

Sat, 20 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य, खुलासा करते एसपी दिनेश कुमार पी,मौजूद स्वाट व सर्विलांस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने घुमंतू छैमार जाति के अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से तमंचा, डंडे व चोरी के जेवरात और नगदी बरामद हुई है। एसपी ने पुलिस टीम को 5 हजार रुपये पुरस्कार के अलावा आईजी जोन स्तर से पुरस्कार दिलाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि अब तक उत्तर प्रदेश सहित कई प्रांतों में लूट-डकैती व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले कासगंज के थाना शिढ़पुरा के सुभाष नगर निवासी पप्पू उर्फ कलिम पुत्र निजामुद्दीन, आमिर पुत्र पप्पू, बरेली के सिरौली कस्बा निवासी सलमान उर्फ जाविद उर्फ भूरा पुत्र जाकिर हुसैन, नाजिम उर्फ नाजिद पुत्र हामिद के अलावा पीलीभीत के विलईखेड़ा थाना जहानगंज निवासी राशिद उर्फ फारूक पुत्र अलियार खां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी तारिख खां व सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित और कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय को सूचना मिली कि कुछ घुमंतू जाति के लोग पुलिस लाइन से चौधरियापुर की तरफ सर्किट हाउस के पास टीले की आढ़ में डकैती की योजना बना रहे हैं। इस पर उन्होंने कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त रूप से टीले की घेराबंदी की। तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए पांच बदमाशों को पकड़ लिया। इनके पास से दो तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, एक छेनी, दो डंडे, दो सिमकार्ड व 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं।  पकड़े गए बदमाशों ने फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कासगंज, एटा जनपदों में लूटपाट की गई घटनाओं की बात स्वीकार की है। इनकी निशान देही पर पुलिस ने चोरी व डकैती के दौरान लूटे गए करीब 3.5 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें