फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से मिठाई की दुकान में लगी आग

Sun, 22 May 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
मिठाई गली दुकान में लगी आग बुझाते फायरकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मिठाई गली की एक दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे मार्केट में अफरा-तफरी मच गई। फायरब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इससे करीब मिठाई दुकान में 50 हजार रुपये का सामान जल कर राख हो गया। शहर के मोहल्ला अजयपाल स्थित मिठाई गली में ओम स्वीट हाउस की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक दुकान स्वामी  कुछ समझ पाते तब तक आग ने गैस सिलेंडर को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


गैस के रिसाव से आग और तेज हो गई। दुकानदारों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुई। तत्काल सूचना फायरब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही छोटी दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने पुलिस के सहयोग से आग को धीमा कर जलते गैस सिलेंडरों को बाहर निकाला। करीब एक घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान स्वामी ओम शरण वैश्य ने बताया कि आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। भीड़ भाड़ वाली मिठाई वाली गली में हुई इस घटना को देख सभी दुकानदार व ग्राहक भाग खड़े हुए। मुख्य मार्ग पर भी लोगों में आग का खौफ देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें