फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के डांटने पर खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 12 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
घटना स्थल पर रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव रैगामा में पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने खुद को तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर तमंचा बरामद किया है। गांव के राधेश्याम के पुत्र प्रमोद कुमार (30) ने रविवार सुबह 11 बजे अपने कारखाने के कमरे में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रमोद कुमार गांव में ही कारखाना चलाता था।
विज्ञापन


रविवार को कारखाने से उठकर गांव में ही कहीं चला गया। तभी उसके पिता कारखाने पर पहुंच गए। पुत्र के न मिलने पर उन्होंने आवाज लगाई। कुछ देर बाद प्रमोद आया तो पिता ने उसे डांट दिया।  इसी से क्षुब्ध होकर वह कारखाने के अंदर पहुंचा और एक कोठरी में सिर पर गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी तिर्वा कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद किया और पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मामला आत्महत्या का है, नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें