फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 13 Jul 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
रामलखन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के खबरामऊ में कर्ज में डूबे अधेड़ किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर को पशु चराने निकले चरवाहों को किसान का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला है। किसान के ऊपर दो बैंकों का लगभग डेढ़ लाख रुपये कर्जा था। जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के खबरामऊ गांव निवासी राम लखन पुत्र छक्कूलाल अविवाहित थे। वह भतीजों के पास रहकर जीवन यापन के लिए खेती कर रहे थे। उनके पास एक एकड़ जमीन थी।
विज्ञापन


रामलखन पिछले साल गेहूं की फसल बर्बाद हो जाने से परेशान था। रामलखन ने केसीसी के माध्यम से डेढ़ लाख रुपया बैंक से लोन ले रखा था। इसकी वह भरपाई नहीं कर पा रहा था। मंगलवार दोपहर रामलखन का शव गांव से एक किलोमीटर दूर ताहपुर निवासी रामऔतार के खेतों के पास खड़े शहतूत के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला।

चरवाहों ने रामलखन का शव लटका देख परिजनों को सूचना दी। रामलखन की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे दरोगा छेदीलाल ने शव का पंचनामा भरा है। मृतक के भतीजे अर्जुन की तहरीर पर पुलिस ने फौती सूचना दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें