फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवती की मौत, परिजनों ने दफनाया

Sun, 14 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
ग्रामीणों से पूछताछ करते थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम ग्यासपुर में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसे दफना दिया। किसी ने पुलिस को युवती की हत्या की सूचना दी, जिस पर थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। परिजनों ने हैजा से मौत होने की बात कही है।
विज्ञापन


ग्राम ग्यासपुर निवासी रामचंद्र कोरी की पुत्री ज्योति (18) की शनिवार सुबह चार बजे मौत हो गई थी। परिजनों और गांव के कुछ लोगों ने सुबह सूरज उगने से पहले ही ज्योति को गांव के पास ही दफन कर दिया। रविवार को किसी ने थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास को सूचना दी कि ज्योति की हत्या कर परिजनों ने उसका शव गांव के पास ही दफना दिया है। थानाध्यक्ष ने परिजनों और ग्राम प्रधान से जानकारी ली। मृतका की मां तारावती ने बताया कि ज्योति को तीन दिन पहले बुखार आया था। इसके बाद उसे उल्टी-दस्त शुरू हो गए। प्राइवेट डाक्टर से उसका इलाज कराया गया, लेकिन शनिवार रात उसकी मौत हो गई। सुबह उसको ग्रामीणों की मौजूदगी में दफना दिया गया। वहीं, गांव के कुछ लोग इस घटना पर संदेह व्यक्त कर रहे हैं।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास ने बताया कि परिजनों सहित ग्राम प्रधान ने लिखित रूप से बीमारी से मौत होने की बात कही है। वह पोस्टमार्टम नहीं चाहते हैं। घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें