फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में जली मूकबधिर विवाहिता

Wed, 10 May 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
जनपद मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के इंद्रपुखरिया गांव में एक मूकबधिर विवाहिता संदिग्ध हालात में जल गई। उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विवाहिता के भाई ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर ग्राम इंद्रपुखरिया निवासी राजीव चौहान के परिजन गांव के ही सतेंद्र सिंह के यहां रामायण सुनने के लिए गए थे। परिजनों के मुताबिक घर में मौजूद राजीव की पत्नी शिवानी चौहान (23) ने किसी बात से क्षुब्ध होकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसकी चीखपुकार सुन परिजन व आस-पड़ोस के  लोगों ने आग बुझाई और सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर शिवानी का भाई जनपद मैनपुरी के ग्राम श्यामपुर निवासी विक्रम तोमर भी अस्पताल पहुंच गया। उसने आरोप लगाया कि ससुरालीजन उसकी मूकबधिर बहन को कई महीनों से मायके नहीं भेज रहे हैं, जिससे वह काफी परेशान थी। वह कई बार उसे बुलाने भी आया, लेकिन ससुरालीजनों ने उसे नहीं भेजा।

उसने आरोप लगाया है कि ससुरालीजनों ने जान से मारने की नीयत से उसकी बहन पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाई है। वहीं, विवाहिता के ससुर कालिका सिंह का कहना था कि उसकी बहू का चार माह का बेटा हर्ष है। बच्चा छोटा होने के कारण परिजन उसे मायके जाने से मना कर रहे थे। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला गैरजनपद का है। इसलिए संबंधित थाने को सूचना भेज दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें