बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हाईवे पर गड्ढा बचाने के प्रयास में एक डीसीएम ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। टेपाें पर सवार 12 यात्री भी घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।
हाईवे पर हुए गड्ढे दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे हैं। शनिवार देर रात गुरसहायगंज से सवारियां लेकर एक टेंपो छिबरामऊ की ओर जा रहा था। इस्माइलपुर गांव के पास सामने से आ रही डीसीएम हाईवे पर हुए गड्ढे को बचाने के प्रयास में टेंपो से जा भिड़ी।
इससे जलालपुर निवासी टेंपो चालक नीरज पाल (30) पुत्र कामता प्रसाद व उसमें बैठी सवारी इस्माइलपुर निवासी जुल्फिकार अनवर, दिलावरपुर सौरिख निवासी सर्वेश व उसकी पत्नी राधा, पिडारी खेड़ा तालग्राम निवासी गिरीशचंद्र सहित 12 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। नीरज की हालत गंभीर होने पर उसको कन्नौज के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।