फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने लोडर चालक को पीटकर लूटा

Thu, 10 Aug 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के गुदारा व ढिपिया गांव के मध्य गुरुवार सुबह करीब चार बजे बदमाशों ने एक लोडर चालक को रोककर उसके साथ मारपीट की। चालक के पास मौजूद 500 की नगदी व मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर लोडर में तोड़फोड़ भी की। घायल लोडर चालक को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। उधर, इंदरगढ़ थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
सौरिख थानाक्षेत्र के प्रेमनगर गांव निवासी जितेंद्र कुमार (22) पुत्र बाबूराम लोडर चलाता है। वह गुरुवार सुबह करीब चार बजे लोडर में भैंस लादने के लिए इंदरगढ़ की ओर आ रहा था। जितेंद्र के मुताबिक, गुदारा व ढिपिया गांव के मध्य उसके लोडर को करीब पांच बदमाशों ने रोक लिया। सभी ने उसके साथ मारपीट की। जेब से 500 रुपये की नगदी व मोबाइल निकाल लिया। जब उसने विरोध किया तो लोडर में तोड़फोड़ की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश भाग गए। सुबह आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद उसे मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। उधर, घटना को लेकर इंदगढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके पास अभी तक घटना के संबंध में प्रार्थनापत्र नहीं दिया गया है। शिकायत आने पर मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें